मुंबई। साउथ के सुपरस्टार अभिनेता नितिन इन दिनों अपनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बता दें कि, नितिन ने बीते दिन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी रेड्डी से सगाई कर ली। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अभिनेता नितिन ने अपनी लंबे समय से प्रेमिका शालिनी के साथ सगाई समारोह की तस्वीरों को साझा करते हुए सगाई की जानकारी शेयर की। नितिन और शालिनी ने हैदराबाद में एक-दूसरे से सगाई कर ली। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "पेली पनुलु शुरू हुई .. मुस्सिक्क की शुरुआत .. आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है ..." नितिन बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार नितिन ने अपनी गर्लफ्रैंड शालिनी के साथ परिवार और खास दोस्तों के सामने सगाई की है।
नितिन और शालिनी पिछले आठ साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद इन दोनों ने शादी का फैसला किया है। एक तरफ जहां तस्वीरों में नितिन सफेद रंग के कुर्ता में नजर आ रहे हैं, वहीं शालिनी लहंगे में बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों में नितिन और शालिनी सगाई की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि, शालिनी ने यूके के विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वहीं नितिन अपने करियर में अब तक करीबन 50 फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं अगर नितिन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भीष्म' को लेकर व्यस्त है। बता दें कि, इस फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया जायेगा।