23 Apr 2024, 18:35:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिटनेस क्‍वीन मलाइका ने बहन अमृता संग लगाया हॉटनेस का तड़का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2020 12:52AM | Updated Date: Jan 30 2020 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का ऐसा लेटेस्ट लुक सामने आया है। इस लुक में वह भी इतनी स्टाइलिश नजर आ रही हैं कि फैंस तरीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। मंगलवार को मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ लंच पर निकली थी। यह सिबलिंग बहने कई बार एक साथ मीडिया के कैमरे में कैद होती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। मलाइका अरोड़ा के लुक की बात करें उन्होंने philosophy के कलेक्शन से व्हाइट कलर का कॉप स्वैटशर्ट के साथ फ्लेयर्ड जींस पहना। इस लुक में मलाइका काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। वहीं अमृता के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लू जींस और एनिमल प्रिंट जैकेट पहना हुआ था। इस लुक के साथ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया। मलाइका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एमटीवी में 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रही हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »