29 Mar 2024, 16:08:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शबाना आजमी पर टीचर ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, हुई सस्पेंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 11:53AM | Updated Date: Jan 29 2020 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में ग्रेटर नोएडा के एक सरकारी स्कूल की टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि टीचर ने शबाना आजमी के एक्सिडेंट में घायल हो जाने के बाद फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 
 
बीएसए बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि दादरी में खगोड़ा विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका मृदुला शुक्ला ने फेसबुक पर सड़क हादसे में घायल शबाना आजमी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 18 जनवरी को शबाना आजमी एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। गंभीर रूप से घायल शबाना आजमी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में उनका इलाज चलता रहा। ​अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »