29 Mar 2024, 12:42:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक्स बॉयफ्रेंड संग मस्‍ती करती दिखीं श्रीदेवी की लाडली बेटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 12:59AM | Updated Date: Jan 29 2020 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और कपूर खानदान की चहेती जाह्नवी कपूर के परिचय से तो आप अच्छे से वाकिफ हैं। जाह्नवी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अपनी कई फोटोज शेयर कर रही हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हमारे हाथ लगा जब जाह्नवी कपूर की कुछ शानदार तस्वीरें सामने आईं लेकिन इस बार फर्क बस इतना था कि वो अकेले नहीं बल्कि उनके कथित बॉयफ्रेंड अक्षत रंजन भी उनके साथ थे। अब आपको भी समझ आ गया ना आखिरकार असल मांजरा क्या था। जी हां, श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों में काफी बिजी हैं।
 
हाल ही में फिल्म की शूटिंग शेड्यूल से टाइम निकालकर जाह्नवी अपने तथाकथित बॉयफ्रेंड अक्षत राजन के साथ छोटा सा हॉलिड एन्जॉय करतीं नजर आईं हैं। जाह्नवी कपूर की आजकल अपने बचपन के दोस्त अक्षत रंजन के साथ डेटिंग करने की खबरें चरम पर हैं। दोनों को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है। जाह्नवी कपूर को इस समय अक्षत के साथ लोनावाला में क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर भी की है। इतना ही नहीं इन तस्वीरों के बीच एक तस्वीर हमारे हाथ ऐसी भी लगी जब दोनों लोनावला के एक ढाबे के खाने का आनंद ले रहे थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »