29 Mar 2024, 03:48:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

देर रात एक साथ पकडे गए विक्की-कटरीना, क्या कर रहे थे एक-दूसरे को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 1:31AM | Updated Date: Jan 23 2020 7:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बीच अफेयर की खबरें पिछले कुछ समय से लगातार आ रही हैं। एक तरफ उनकी रिलेशनशिप की चर्चा गर्म है, तो दूसरी तरफ वो दोनों कई मौकों पर एक दूसरे के साथ हैंग आउट करते देखे जा रहे हैं। हाल ही में ये कपल मीडिया के कैमरे में कैद हुआ है। ये तस्वीरें बीती रात की है जब विक्की और कटरीना अपने एक म्यूचल फ्रेंड की पार्टी में पहुंचे। कटरीना इस मौके पर बेहद सिंपल लुक में नजर आई। इस मौके पर कटरीना ने वाइट ड्रेस पहनी हुई थी जिसमे वो काफी खूबसूरत लग रही थी। दूसरी तरफ विकी कौशल ब्लैक ट्रैक पैंट्स और हुडी में दिखाई दिए। कुछ समय पहले दोनों मुंबई के हेमंत ओबेरॉयज रेस्टोरेंट पहुंचे थे। इस दौरान दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हुई थी। बीते दिनों ही एक रिपोर्ट में बताया गया था कि विक्की कटरीना के लिए इतने प्रोटेक्टिव हो गए हैं कि वो उन्हें पिकअप एंड ड्रॉप की सुविधा दे रहे है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »