19 Apr 2024, 19:52:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फांसी की तारीख टलने पर भड़की मल्लिका शेरावत - दिया ये बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 12:03PM | Updated Date: Jan 18 2020 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। निर्भया के दोषियों की फांसी टलने पर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत भड़क गई है। गौरतलब है कि सभी चार दोषियों को 22 जनवरी को फांसी होनी थी जो कि टलकर 1 फरवरी हो गई है। आम जनता के साथ साथ इस देरी पर बॉलीवुड के सेलेब्स भी नाराज है। इस मामले को लेकर इस समय मल्लिका शेरावत का बयान काफी ज्यादा चर्चा में चल रहा है।
 
"यह कितना निराशाजनक है। देश की महिलाओं को कैसा महसूस हो रहा होगा, मैं यह महसूस कर सकती हूं। सोच कर देखिए उसके (निर्भया) परिजनों पर क्या बीत रही होगी।" गौरतलब है कि उनका बयान काफी वायरल हो रहा है। निर्भया केस के इतिहास में जाया जाए तो ये आक्रोशित करने वाला घिनौना कृत्य दिल्ली में साल 2012 को हुआ था। इस केस के बाद पूरा देश सड़कों पर उतर आया था लेकिन इतना समय गुजरने के बाद निर्भया के दोषियों को फांसी मिलने जा रही है। मल्लिका शेरावत की बात की जाए तो वो काफी समय किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी है। उनके फैंस इंतजार में हैं कि वो कब वापसी करने वाली हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »