19 Apr 2024, 07:35:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस दिग्‍गज अभिनेता को हुआ टायफाइड - हॉस्पिटल में एडमिट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 3:47PM | Updated Date: Dec 12 2019 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बिग बॉस के फैंस को यह खबर सुनकर अच्छा नहीं लगेगा। बताया  जा रहा है कि इस वक्त बिग बॉस के सीक्रेट रूम में रह रहे सिद्धार्थ शुक्ला की तबीयत बिगड़ गई है। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बिग बॉस के बारे में जानकारी देने वाली ट्विटर हैंडल द खबरी ने यह दावा किया है। हालांकि पिछले कुछ दिन से सिद्धार्थ शुक्ला सीक्रेट रूम से घर पर नजर हुए थे। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ पारस छाबड़ा भी सीक्रेट रूम में बंद थे। लेकिन बिग बॉस के प्रोमो के मुताबिक पारस छाबड़ा की एंट्री आज घर में हो जाएगी।
 
बता दें कि काफी समय से सिद्धार्थ बीमार चल रहे हैं, लेकिन उन्होंने बिग बॉस का घर नहीं छोड़ा है। हालांकि उनकी शारीरिक कमजोरी साफ नजर आने लगी थी। अब अस्पताल में भर्ती होने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला को ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है जिससे उनके ब्लड प्लेटलेट्स में तेजी से वृद्धि हो। सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर की राय है कि सिद्धार्थ शुक्ला को निगरानी में रखा जाए जिससे उनकी सेहत में जल्द सुधार हो। सिद्धार्थ दवाएं ले रहे थे और खान-पान का भी खास ध्यान रख रहे थे। डॉक्टरों ने सिद्धार्थ शुक्ला को पर्याप्त आराम करने का निर्देश दिया है। द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक जब सिद्धार्थ शुक्ला ठीक हो जाएंगे, तभी दोबारा बिग बॉस के घर में प्रवेश करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »