28 Mar 2024, 22:31:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'मुन्ना बदनाम' हुआ गाने पर जमकर नाचे सलमान और फोटोग्राफर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 1:18AM | Updated Date: Dec 12 2019 1:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान और फोटोग्राफर्स 'मुन्ना बदनाम' हुआ गाने पर स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। जिसे खूब पसंद किया गया है। फिल्म के पहले पार्ट में जहां मुन्नी बदनाम हुई सॉन्ग आया था वहीं इस पार्ट में मुन्ना बदनाम हुआ सॉन्ग जोड़ा गया है। गाना काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो चुका है और इसमें सलमान खान का बेल्ट खोलकर डांस करने वाला हुक स्टेप लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सलमान खान के फैन्स इस स्टेप को करते हुए वीडियो भी बना रहे हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »