मुंबई। 29 नवंबर को बड़े पर्दे पर फिल्म कमांडो 3 रिलीज होने वाली है. फिल्म में लीड रोल निभा रहे विद्युत जामवाल दिल्ली में अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए। इसी सिलसिले में वो एक अखाड़े में पहुंचने और पहलवालों से दो दो हाथ किये। दिल्ली के चंदगीराम अखाड़े में छाता के पुलिस उपाधीक्षक पहलवान जगदीश कालीरमन के दमदार पट्ठे और विद्युत जामवाल में कुश्ती हुई। ‘कमांडो 3’ 29 नवंबर को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेता विद्युत जामवाल यमुना नदी किनारे बने इस मशहूर अखाड़े में आए।
विद्युत जामवाल ने इस मौके पर अपनी फिल्म ‘कमांडो 3’ के बारे में बताया और मैट और मिट्टी के अखाड़े पर कुछ उभरते पहलवानों के साथ कुश्ती के दांव भी आजमाए। उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी पद पर कार्यरत /भारत केसरी पहलवान जगदीश कालीरमन ने विद्युत जामवाल का स्वागत किया। और उन्हें नई फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही’ कुश्ती और मार्शल आर्ट्स में समानता बताते हुए कहा कि कोई भी खेल हमारे शरीर को तो फिट रखता ही है, देश को भी मजबूत बनाता है। अब तो बहुत सी फिल्मों में खेल और खिलाड़ी की जिंदगी के बारे में बता कर लोगों का सार्थक मनोरंजन किया है।