29 Mar 2024, 14:04:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सांसद-अभिनेत्री नुसरत जहां की तबियत बिगड़ी - अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 3:19PM | Updated Date: Nov 18 2019 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री नुसरत जहां को सांस की तकलीफ की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उम्मीद है कि नुसरत को आज ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। नुसरत जहां उत्तर 24 परगना में बसीरहाट संसदीय सीट से सांसद हैं। उन्हें रविवार रात सांस में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती करा गया और वह स्वस्थ महसूस कर रही हैं।
 
उल्लेखनीय है कि नुसरत ने इसी साल कोलकाता के मशहूर कपड़ा कारोबारी निखिल जैन के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह किया था। नुसरत ने वर्ष 2010 में सौंदर्य प्रतियोगिता जीत कर अपने मॉडलिंग जीवन की शुरुआत की थी और इस बार के आम चुनाव में बशीरहाट से टीएमसी की सांसद चुनी गई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »