29 Mar 2024, 01:19:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका-निक ने खरीदा 144 करोड़ का घर - मचाया हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 12:04PM | Updated Date: Nov 14 2019 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने एक अनोखा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रियंका और निक जोनास ने लॉस एंजेलिस में 144 करोड़ रुपये की कीमत का घर खरीदा है। एनसिनो में खरीदे गए इस घर की कीमत ने यहां के रियल स्‍टेट में रिकॉर्ड बना लिया है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार निक और प्रियंका ने 20,000 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है और इसके लिए उन्होंने 20 मिलियन डॉलर (144 करोड़ रुपए) खर्च किये हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका और निक की इस नई प्रॉपर्टी में 7 बेडरूम, 11 बाथरूम और काफी बड़ी खुली जगह है।
 
प्रियंका का यह घर उनकी जेठानी सोफी टर्नर के घर से भी बड़ा है, जो इसी इलाके में है। सोफी टर्नर के घर में 11 बेडरूम और 14 बाथरूम हैं। 
अगस्‍त में यह रिपोर्ट आई थी कि निक अब प्रियंका के साथ रहने के लिए एक खूबसूरत घर की तलाश कर रहे हैं। निक और प्रियंका ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। सितंबर में वोग को दिए अपने इंटरव्‍यू में भी प्रियंका ने अपने नए घर की बात की थी। प्रियंका ने कहा था, 'नया घर खरीदना और बच्‍चे पैदा करना मेरी To Do लिस्‍ट में शामिल है। मेरे लिए घर वह जगह है, जहां मैं खुश रहूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »