28 Mar 2024, 14:27:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में काम नही करेंगी परिणीति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 3:24PM | Updated Date: Nov 12 2019 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में काम करने से इन्कार कर दिया है। 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्­हा जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। परिणीति चोपड़ा इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इनमें बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक भी शामिल है जिसके लिए वह काफी मेहनत कर रही हैं। बायोपिक के बाद वह हॉलिवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी रीमेक पर काम शुरू करेंगी। परिणीति 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से अलग हो गई हैं। बताया जा रहा है कि परिणीति फिल्म का हिस्सा होना चाहती थीं लेकिन पहले के कमिटमेंट्स के कारण वह इस फिल्म के लिए अपनी डेट नहीं दे पा रही थीं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »