29 Mar 2024, 12:18:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पति डेनियल वेबर के जन्मदिन पर सनी लियोन ने लिखा ये खास मैसेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 12:52AM | Updated Date: Oct 21 2019 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं जानी मानी पोर्न स्टार सनी लियोन ने अपने पति डेनियल वेबर को किस करते हुए लिखा ये प्यारा मैसेज आजकल उनके फेंसो को जमकर पसंद आ रहा है। उन्होंने मैसेज में लिखा है, कि आज मेरे पति डेनियल वेबर का आज जन्मदिन है। आज वो अपना 41वें जन्म दिन मना रहें हैं। डेनियल एक मशहूर गिटार वादक रहे हैं। उनका जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। अपने टैलैंट के दम पर बॉलीवुड में मुकाम बनाने वाली सनी लियोनी हर किसी के दिल पर राज करती हैं।
 
लेकिन उनके दिल पर तो पति डेनियल वेबर का राज है। तीन बच्चों की मां बन चुकी सनी  लियोनी की पहली मुलाकात डेनियल वेबर से बहुत ही साधारण हुई थी। कॉमन दोस्त के जरिए वेगास के एक क्लब में वो डेनियल वेबर से मिली थी। सनी लियोनी बताती हैं कि उनकी तरफ से ये पहली नजर का प्यार नही था लेकिन डेनियल वेबर उन्हें पहली ही नजर में देखते ही पसंद करने लगे थे। सनी लियोनी बताती हैं कि पता नहीं कहां से डेनियल वेबर को मेरा नंबर और ई-मेल आईडी मिल गई थी। लेकिन उन्होंने फोन करने के बजाय मेल किया। ये बात सनी लियोनी को बेहद पसंद आई और फिर बातों का सिलसिला चल पड़ा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »