29 Mar 2024, 07:35:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हिना खान ने न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा - लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 4:27PM | Updated Date: Aug 19 2019 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 15 अगस्त के मौके पर न्यूयार्क में बसे भारतीयों ने इंडिया डे परेड को आयोजित किया था, जिसमें अभिनेत्री हिना खान भी शामिल हुईं। हिना खान पहली भारतीय टीवी अभिनेत्री हैं, जो कि इस समारोह में शामिल हुई थीं, हिना ने खुद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वो तिरंगा लहराते हुए बेहद ही खुश नजर आ रही हैं। तस्वीरों में हिना पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में है, उन्होंने साड़ी पहन रखी है और गाड़ी के ऊपर खड़े होकर हिना तिरंगे को शान से लहराती दिख रही हैं। 
 
इंडिया डे परेड की तस्वीर के साथ हिना ने लिखा कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा एक खुशी होती है और अगर आप इसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक में कर पाते हैं तो इससे अच्छा कोई विशेषाधिकार नहीं हो सकता है, अपने प्यारे देश के लिए तिरंगे को पकड़कर... मैं इस विचार का समर्थन करती हूं कि अमेरिका में भी एक हिंदुस्तान बसता है, मैं यहां के लोगों के विनम्र व्यवहार, गर्मजोशी और यहां के वातावरण की सराहना करती हूं. जय हिंद! हिंदुस्तान जिंदाबाद!। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »