19 Apr 2024, 20:02:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दुनिया के टॉप 5 मोस्ट हैंडसम पुरुषों की लिस्ट में सबसे ऊपर रितिक रोशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 1:59AM | Updated Date: Aug 18 2019 1:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रितिक रोशन के फैन्स के लिए एक बार और बड़ी खुशखबरी है। दरअसल उनके यह चहेते स्टार दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों (2019, अगस्त) की लिस्ट में टॉप पोजिशन पर पहुंच गए हैं। इस कॉम्पिटिशन में क्रिस इवान, डेविड बैकहम, रॉबर्ट पैटिनसन जैसे सितारों को कड़ी टक्कर देते हुए रितिक पहले नंबर पर जगह बनाने में कामयाब हुए। हालांकि, यह पहली बार नहीं जब वह दुनिया के सबसे अधिक हैंडसम पर्सनैलिटी की वजह से चर्चा में हों। इससे पहले भी दुनिया के सबसे हैंडसम ऐक्टर्स 2018 की लिस्ट में भी रितिक रोशन टॉप पोजिशन पर थे।

केवल इंडिया में ही नहीं रितिक का स्टारडम विदेशों में भी है और पिछले साल वह दुनिया के सभी हैंडसम सितारों को पछाड़ते हुए 10 सबसे हैंडसम ऐक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर पहुंच चुके थे और इस लिस्ट को worldstopmost डॉट कॉम ने तैयार किया था। रितिक बॉलिवुड के आकर्षक शख्सियतों में से एक हैं, जिन्होंने अपने लुक से ही नहीं बल्कि अपने डांस से भी दर्शकों को दीवाना बना डाला है। बॉलिवुड के सबसे टैलंटेड ऐक्टर्स में से एक रितिक अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतना जानते हैं।

गुड लुक्स, चार्म और दिल चुरा लेने वाली उनकी स्माइल किसी को भी आसानी से दीवाना बना देती है। रितिक ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरूआत की थी और 'कहो न प्यार है' से उन्हें बॉलिवुड में ब्रेक मिला। अपनी इस डेब्यू फिल्म से ही रितिक लाखों दिलों की धड़कन बन गए। इसके बाद तो उन्होंने 'मिशन कश्मीर', 'कभी खुशी कभी गम', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', 'कोई मिल गया', 'कृष', 'धूम 2' और 'सुपर 30' जैसी कई शानदारों फिल्मों की लाइन लगा दी। इससे पहले रितिक साल (2011-2012) में दुनिया के 50 सबसे सेक्सी एशियन पुरुषों की लिस्ट में भी टॉप पर रह चुके हैं। बता दें कि रितिक की आखिरी फिल्म 'सुपर 30' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 140 करोड़ की शानदार कमाई की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »