19 Apr 2024, 09:03:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुष्मिता सेन बॉयफ्रेंड और बेटियों के साथ कर रहीं है वैकेशन एंजॉय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 12:59AM | Updated Date: Jul 21 2019 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ विडियो शेयर किए, जिसमें वह अपनी पूरी फैमिली के साथ अर्मीनिया में मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस विडियो में साफ दिख रहा है कि सब इस हॉलिडे को कितना इंजॉय कर रहे हैं। बॉलिवुड ब्यूटी सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल इन दिनों हॉलिडे पर आर्मीनिया में हैं। इस ट्रिप पर उनके साथ सुष्मिता सेन की दोनों बेटियां रीनी और अलिशा सेन भी साथ हैं। सुष्मिता ने अपने इस वकेशन की कुछ तस्वीरों के अलावा अब एक विडियो भी शेयर किया है।

सुष्मिता सेन ने पिछले दिनों यहां की एक तस्वीर शेयर की थी, जो काफी चर्चा में भी रही। इस तस्वीर में वह अपने बॉयफ्रेंड और बेटियों अलीशा व रिनी के साथ नजर आ रही हैं। अब सुष्मिता ने इसी वकेशन का 4 विडियो एकसाथ शेयर किया है। विडियो में पूरी फैमिली अर्मीनिया में मस्ती करती नजर आ रही है। उन्होंने इस विडियो के साथ लिखा है, 'ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे, अर्मीनिया और यहां के बेहतरीन लोग। हर एक पल मैजिकल और खूबसूरत!!! अलिशा के दिमाग में गाना हमेशा घूमता रहता है और वह उसपर कहीं भी डांस कर सकती है...ठीक अपनी मां की तरह। रिनी और रोहमन ज्यादातर यह सोचते रहे कि उन्हें क्या करना है।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »