24 Apr 2024, 19:05:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

डेट से लौट रहे टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी दिखे कुछ ऐसे अंदाज में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 12:56AM | Updated Date: Jul 21 2019 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक लम्बे समय से टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है। इन दोनों ने भी कभी अपने रिश्ते को लेकर हामी नहीं भरी है। आपको बता दें कि बीते दिन डिनर डेट से लौट रहे इस कपल को कई कैमरों में कैद किया गया है। बीते दिन बॉलीवुड के रूमर्ड कपल को एक साथ मुंबई के बांद्रा रेस्टोरेंट से निकलते हुए देखा गया। देर रात स्पॉट की गई ये जोड़ी काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। टाइगर श्रॉफ ने इस डेट में सफेद टी-शर्ट के साथ जींस पहनी हुई है, साथ ही टाइगर के यैलो कलर के जूते भी काफी कमाल लग रहे हैं।

इन तस्वीरों में दिशा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दिशा नें इस डिनर डेट में आईस ब्लू कलर की बॉडी-हगिंग शिफ्ट ड्रेस पहनी हुई हैं, जिसके साथ दिशा ने स्नीकर भी पहने हुए हैं। इस डिनर लुक में दिशा ने बालों को खुला छोड़ा है जो उनके लुक को और कॉम्प्लीमेंट दे रहा है। आपको बता दें कि टाइगर और दिशा की ये जोड़ी अक्सर साथ में नजर आती रहती है। टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो ये जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ ‘बाघी-3’ में नजर आने वाले हैं, साथ ही साथ टाइगर की ‘वॉर ’भी जल्द आने वाली है, इस फिल्म ऋतिक रोशन भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। दिशा पटानी 2020 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘मलंग’ में आदित्य रॉय कपूर के साथ आने वाली हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »