29 Mar 2024, 19:41:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मुंबई से घर बेचकर लंदन में पति संग रहेगी सोनम कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 1:13PM | Updated Date: Jul 17 2019 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम जल्द ही मुंबई में अपना फ्लैट बेचकर अपने पति आनंद अहुजा के साथ लंदन शिफ्ट होने वाली हैं। बताया जा रहा है कि आनंद को अपने कारोबार के चलते अक्सर भारत से लंदन आना-जाना पड़ता है। 
 
सोनम भी पिछले दो वर्षों में कई दफा लंदन विजिट कर चुकी हैं। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो सोनम लंदन के नॉटिंग हिल में नई प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं। ऐसे में वो मुंबई के धीरुभाई अंबानी स्कूल के करीब अपने मकान को बेच सकती हैं। जिसे उन्होंने अभी हाल ही में खरीदा है। सोनम इस प्रॉपर्टी के बिकते ही लंदन शिफ्ट हो सकती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »