28 Mar 2024, 13:24:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉबी देओल ने पत्नी तान्या के साथ शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 12:28AM | Updated Date: Jun 27 2019 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉबी देओल बेशक अभी फिल्मों की वजह से चर्चा में न हो लेकिन पत्नी तान्या देओल के साथ उनकी फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने दिल का इमोजी बनाया। इस तस्वीर को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं फैंस इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने बॉबी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- आप दोनों की जोड़ी को किसी की नजर न लगे।

दरअसल दूसरे फिल्मी सितारों की तरह बॉबी देओल की वाइफ लाइमलाइट में नहीं रहती हैं। बॉबी देओल की पत्नी का नाम तान्या आहूजा है। तान्या फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं। वो एक बिजनेस वुमेन हैं। बात करें दोनों के रिलेशन की तो बॉबी ने बॉलीवुड में डेब्यू के अगले साल यानी साल 1996 में तान्या से आहूजा से शादी कर ली थी। दोनों को साथ में 20 साल से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों की मुलाकात पार्टी के दौरान हुई थी। बॉबी एक दिन वह मुंबई के एक इटेलियन रेस्टोरेंट में बैठे थे, तभी एक लड़की उनके सामने से गुजरी।

ये लड़की और कोई नहीं तान्या ही थी। बॉबी को तान्या को इम्प्रेस करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। धीरे-धीरे तान्या और बॉबी में बात शुरू हुई और कुछ समय बाद फिर बात बढ़ने लगी। फिर एक दिन बॉबी तान्या को लेकर उसी होटल में गए जहां उन्हें पहली नजर में ही उनसे प्यार हुआ था। बॉबी ने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया और तान्या ने कहा, हां। बात जब घर तक गई तो बॉबी के पिता और एक्टर धर्मेंद्र को तान्या इतनी पसंद आई कि उन्होंने दोनों की शादी करवा दी। 1996 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »