लंदन। एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ अपनी तस्वीरों को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर लुक और स्टाइल अपने आप में काफी अलग होता है। वो जो भी कैरी करती हैं उसमें स्टाइल स्टेटमेंट बना देती हैं। प्रिंयका इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। वहां अक्सर उनको पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है। इसके साथ ही प्रियंका अपने ससुराल परिवार में एक और शादी की तैयारियों में जुटी हैं। निक के बड़े भाई सिंगर और एक्टर जो-जोनस जल्द ही गेम ऑफ थ्रोन्स फेम सोफी टर्नर से फ्रांस में दोबारा शादी रचाने वाले हैं।
इसी शादी की तैयारियों को लेकर पहले ही प्रियंका पेरिस पहुंच गई हैं। हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों में प्रियंका पति निक के साथ नजर आ रही हैं। वायरल हुईं इन तस्वीरों में प्रियंका ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में स्टनिंग अंदाज में दिख रही हैं। प्रिंयका ने मिनिमल मेकअप, रेड डार्क लिपस्टिक औक शेड्स से लुक को कम्पलीट किया है। प्रियंका ने कानों में ईयरिंग पहने थे। इस दौरान पीसी ने छोटा-सा बैग कैरी किया था। फुटविअर की बात करें तो पीसी ने ब्लैक स्ट्रैप सैंडल्स कैरी किए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका बॉलीवुड कमबैक के लिए भी तैयार हैं। वह सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग बहुत पहले शुरू हो चुकी है।