19 Apr 2024, 18:08:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान ने 'भारत' से खुश होकर पोस्ट की शर्टलेस फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 12:17AM | Updated Date: Jun 20 2019 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सलमान खान की फिल्म 'भारत' 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है। ऐसे में सलमान खान काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर जमकर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो पोस्ट की है। वैसे तो सलमान पहले भी शर्टलेस फोटो शेयर कर चुके हैं लेकिन इस बार जो बात इस फोटो को खास बनाती है वो है इसका कैप्शन।दरअसल सलमान खान ने अपनी शर्टलेस फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है- 'वो मेरे पीछे वायर (तार) किस चीज का है.. क्या आप बता सकते हो?'

सलमान के फोटो पर यूजर्स काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।सलमान खान के पोस्ट पर यूजर्स अलग अलग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- 'यह जेसीबी का तार है', तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा-'आप क्या चाहते हो सलमान सर, अपने फैंस को मारने का इरादा है क्या ?' इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा- 'प्राइज क्या मिलेगा सर अगर बता दिया तो ?' बता दें कि हाल ही में सलमान ने एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो सोहेल खान और भतीजे योहान के साथ मस्ती कर रहे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »