29 Mar 2024, 02:55:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अब इस तरह का किरदार निभाते हुए नजर आ सकती हैं अनुष्का शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 1:20PM | Updated Date: Jun 18 2019 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड में काफी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के कारण पहचान बना चुकी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती हैं। कुछ दिनों उनकी फिल्म जीरो रिलीज हुई थी जोकी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पायी थी। इसके बाद से अनुष्का शर्मा ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की है।
 
लेकिन अब उनको लेकर एक बात सामने आ रही है वह यह है की अनुष्का शर्मा सिल्वर स्क्रीन पर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आ सकती है। बता दें की बॉलीवुड के गलियारों से यह चर्चा सामने आ रही है कि जल्द ही अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म साइन कर सकती हैं।
 
बताया जा रहा है की अनुष्का को एक स्क्रिप्ट अच्छी लगी है और वह अगली फिल्म में पुलिसवाली के किरदार में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म के बारे में ज्यादा डीटेल्स सामने नहीं आई हैं लेकिन बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक मजबूत सब्जेक्ट पर होगी और अनुष्का एकदम नए लुक में दिखेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »