29 Mar 2024, 02:37:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

मारपीट के आरोप में अभिनेता अभिमन्यु चौधरी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 3:35PM | Updated Date: May 27 2019 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टेलीविजन अभिनेता अभिमन्यु चौधरी और उसके दोस्तों के खिलाफ ओशिवरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अभिमन्यु चौधरी और उनके दोस्तों को सैलून वाले के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। ओशिवरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला कस्टमर (अभिमन्यु की दोस्त) अंधेरी के लोखंडवाला स्तिथ लेमन सैलून में गई थी।  महिला का कहना है कि यहां उसके साथ सैलून में काम करने वाले व्यक्ति ने बदसलूकी की और उसे गलत तरीके से छुआ। जिसके बाद महिला ने फ़ोन कर अपने दोस्त अभिमन्यु को बुलाया।
 
एक्टर अभिमन्यु सैलून में अपने दोस्तों के साथ पहुंचे जिसके बाद सैलून वाले से उनकी बहस हुई। इतना ही नही अभिमन्यु ने सैलून में काम करने वालों को धमकाया और उनके साथ मारपीट भी की। बात इतनी बढ़ गई के मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया। यह घटना 16 मई की है। शिकायत के बाद ओशिवरा पुलिस ने एक्टर अभिमन्यु और उनके दोस्त को 22 तारीख को गिरफ्तार किया और आईपीसी की धारा 354, 324 , 326 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, पीड़ित महिला कस्टमर ने सैलून के कर्मचारी पर छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »