20 Apr 2024, 16:34:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुराग कश्यप की बेटी को मिली रेप की धमकी, मोदी से मांगी मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 2:45PM | Updated Date: May 25 2019 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अनुराग कश्यप हमेशा से सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ ही रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं का इजहार वे करते रहे हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर लोग उन लोगों की खबर ले रहे हैं जो मोदी विरोधी थे। लेकिन कुछ लोग सीमा लांघ कर घटिया बातें भी कर रहे हैं। ऐसी ही बातें अनुराग कश्यप और उनकी बेटी आलिया के लिए कही जा रही है जो निंदनीय है। अनुराग कश्यप ने हाल ही में पीएम मोदी से शिकायत की है कि आपके फॉलोअर्स मेरी बेटी को धमकी दे रहे हैं।
 
उन्होंने ट्वीट किया है- 'नरेंद्र मोदी सर, शानदार जीत के लिए शुभकमानाएं और एकता के संदेश के लिए धन्यवाद। सर, कृपया आप बताएं कि आपके इन फॉलोअर्स से हम कैसे निपटें जो आपकी जीत का जश्न मेरी बेटी को इस प्रकार के भद्दे संदेशों और धमकियों से मना रहे हैं।' इस ट्वीट के साथ अनुराग ने चौकीदार राम संघी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी लगाया है। यह बंदा लिख रहा है- जय श्रीराम, अपने बाप को बोल कि बकवास बंद करे वरना तेरा ऐसा हाल कर दूंगा जो पहले किसी ने नहीं किया होगा। कई अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया है। एक मोदी समर्थक ने अनुराग कश्यप की बिटिया को इंस्टाग्राम पर रेप की धमकी दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »