28 Mar 2024, 20:07:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। हिंदी सिनेमा में शोमैन के नाम से मशहूर रहे एक्टर राज कपूर की आज 14 दिसंबर को 31वीं जयंती है। उनका जन्म 14 दिसंबर 1924 को और निधन 2 जून 1988 को हुआ था। फिल्म जगत में राज कपूर ने तकरीबन 60 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिसमें उन्होंने कई फिल्में बतौर डायरेक्टर निर्देशित भी की हैं। कपूर खानदान से कई स्टार्स बॉलीवुड को समय-समय पर मिलते रहे हैं। लेकिन इस बीच पांच ऐसी लड़कियां रही है जो फिल्मों से दूर ही रही हैं। 
 
राजकपूर एक ऐसा नाम जिन्होंने हिंदी सिनेमा को एक अलग पहचान ही, इनका अभिनय इस कदर लोगों के दिल में अपना घर बना लेता था कि लोग उनकी भावनाओं से जुड़ जाते थे। 1965 में संगम 1970 में मेरा नाम जोकर और 1983 में प्रेम रोग के लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। नका पूरा नाम रणवीर राजकपूर था। राज कपूर ने 10 के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। राज एक बेहद ही रसूखदार खानदान से थे लेकिन उन्होंने अपनी करियर को लेकर बेहद मेहनत की। इस कबिलियत के लिए उन्हें एक थप्पड़ भी खाना पड़ा था।
 
राज कपूर ने इंडस्ट्री में करियर की शुरूआत एक क्लैपर बॉय के तौर पर की थी। साल 1935 में उन्होंने फिल्म इकबाल में बतौर बाल कलाकार काम किया। इसके बाद उन्होंने मधुबाला के साथ फिल्म नीलकमल में लीड रोल हासिल किया।बता दें राज कपूर ने ही बॉलीवुड  की फिल्मों में न्यूड सीन्स देने की शुरूआत की थी। मेरा नाम जोकर और बॉबी जैसी बेहतरीन फिल्मों में उन्होंने ऐसे सीन्स फिल्माए थे। बता दें राज कपूर को बचपन से ही सफेद साड़ी बेहद पसंद थी। कहा जाता है कि जब वह छोटे थे तब उन्होंने सफेद साड़ी में एक महिला को देखा था, जिस पर उनका दिल आ गया था।
 
राज कपूर ने 24 साल की उम्र में अपना प्रोडक्शन स्टूजियों आर के फिल्म्स शुरू किया। उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म आग थी। इस फिल्म में उन्होंने डायरेक्टर और एक्टर दोनों की भूमिका निभाई। 1971 में पद्मभूषण, साल 1987 में उन्हें सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार जबकि 1960 की फिल्म अनाड़ी और 1962 कि फिल्म जिस देश में गंगा बहती है के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार भी राज कपूर ने जीता।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »