29 Mar 2024, 03:23:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर्स नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने घर एक नन्ही परी का स्वागत किया। जी हां, नेहा ने मुंबई के खार इलाके में स्थित एक अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। नेहा अपनी शादी और फिर अपनी प्रेगनेंसी को लेकर लम्बे समय तक चचार्ओं में थीं।
 
10 मई 2018 को दिल्ली के गुरुद्वारे में अंगद से शादी करने के बाद इन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल अकाउंट पर शेयर की जिसे देखकर हर कोई शॉक हो गया इसके बाद अगस्त महीने में दोनों ने एक बार फिर लोगों को चौंकाया नेहा की प्रेगनेंसी की खबर शेयर करके। नेहा अपनी प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों तक काम कर रही थीं और अपने कई इंटरव्यूज में उन्होंने कहा भी था कि वो काम करना कभी नहीं छोड़ेंगी, हां ब्रेक जरुर ले सकती हैं।
 
करीना कपूर खान और सोहा अली खान जैसी बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेसेज की तरह नेहा ने भी अपनी प्रेगनेंसी किसी से नहीं छुपाई बल्कि, बहुत ही स्टाइलिश तरीके से अपने बेबी बंप को कैरी किया और अंत समय तक काम करती रहीं। नेहा ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि उन्हें डर था कि उनकी प्रेगनेंसी की वजह से उन्हें काम मिलना बैंड ना हो जाए, क्यूंकि इस इंडस्ट्री में लुक्स सबसे पहले मैटर करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »