29 Mar 2024, 20:00:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में उनका काफी अलग अंदाज देखने को मिल रहा हैं। दरअसल, दीपिका ने एक लेटेस्ट फोटोशूट कराया है जिसमें उन्होंने ब्लैक ट्यब ड्रेस के साथ गोल्डन कलर की बड़ी सी कैप लगाई हुई है। इस फोटो के सामने आने बाद दीपिका सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही है।
 
दीपिका की इस नई फोटो पर तरह तरह सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह से कमेंट्स कर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा की दीपिका के सर में दर्द है इसीलिए उन्होंने ये कैप लगाई है। वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा, लगता है मस्तानी ने बाजीराव के टोपी पहन ली है। कई यूजर्स जहां दीपिका की इस कैप को छाता बता रहे हैं। इसी बीच एक और अन्य यूजर्स ने लिखा, लगता है दीपिका को छाता पकड़ने की मेहनत नहीं करनी थी इसीलिए ये कैप लगाई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »