29 Mar 2024, 18:56:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टाइगर-दिशा की जोड़ी रणबीर-दीपिका की याद दिलाती है : अहमद खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 10:45AM | Updated Date: Mar 20 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरहीरो टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी फिल्म 'बागी 2' मेम पहली बार एक साथ बड़े पर्दे नजर आएंगे, लेकिन इससे पहले दोनो की यह जोड़ी एक म्यूजिक एल्बम में एकसाथ नजर आ चुकी है। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया गया था। इतना ही नहीं, एल्बम में उनकी केमिस्ट्री को देख उनके अफेयर की खबरों ने भी तूल पकड़ लिया था।

'बागी 2' के निर्देशक अहमद खान का टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के प्रति खास लगाव है। टाइगर और दिशा को देखकर अहमद खान को दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की उम्दा केमिस्ट्री की याद आ जाती है। वह दौर जब दीपिका और रणबीर की केमिस्ट्री गॉसिप के गलियारों में छाई हुई थी और उनके अफेयर की चचार्एं आम थी।

इस बारे में बात करते हुए अहमद खान ने कहा, टाइगर और दिशा के आत्मविश्वास को देखकर मैं अभिभूत हूं, जिस तरह की ताजगी यह जोड़ा बड़े पर्दे पर ला रहा है वह काबिले तारीफ है और ऐसा मैंने लंबे समय से नहीं देखा है। यह मुझे बॉलीवुड के शुरूआती दिनों में रणबीर और दीपिका के अद्भुत केमिस्ट्री की याद दिला देता है। बता दें की अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »