20 Apr 2024, 14:14:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन का कहना है कि उनकी छुई  हर चीज सोना नहीं बन सकती है। वरूण ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2012 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म स्टूडेंट आॅफ द इयर से की थी। वरूण ने इसके बाद मैं तेरा हीरो, हंपटी शर्मा की दुल्हनियां, बदलापुर, एबीसीडी2, दिलवाले, ढ़िसूम, बद्रीनाथ की दुल्हनियां और जुड़वा 2 में काम किया और सभी फिल्में हिट साबित हुयी। वरूण का कहना है कि उन्हें पता है कि हर वह चीज सोने में नहीं बदलेगी जिसे वह छुएंगे।वरुण की कोई फिल्म अभी तक फ्लॉप नहीं हुई है लेकिन उन्हें यह पता है कि किसी दिन स्थिति विपरीत भी हो सकती है। वरूण ने कहा,"मेरे लिए फिल्में चुनना सहज इच्छा वाला है. मैं हमेशा खुद को दर्शक सीट पर रख कर देखता हूं, चाहे वह 'जुड़वां 2' जैसी फिल्म हो या 'बदलापुर'।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »