29 Mar 2024, 17:24:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणबीर के साथ इंटीमेट सीन दे चुकी ऐश्वर्या ने किया तौबा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2017 2:30PM | Updated Date: Sep 22 2017 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन बहुत जल्द फिल्म ‘फन्ने खां’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी नजर आएंगे। हाल ही में ऐश्वर्या को लेकर एक खबर सामने आई है कि आपको जानकर हैरानी होगी कि, ऐश्वर्या अब वो सब कुछ नहीं करना चाहती हैं, जिससे उनके नाम से कोई नया विवाद जुड़े। 
 
खबरों की मानें तो फिल्म "दिल है मुश्किल" में उन्होंने ने जो गलतियां की हैं उसे वो बिलकुल भी नहीं दोहराना चाहती हैं। दरअसल, फिल्म दिल है मुश्किल में फिल्म से ज्यादा उनके रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन काफी चर्चा में रहे थे। इसके बाद ना सिर्फ उनको अपने परिवार का विरोध सहना पड़ा था बल्कि रणबीर के साथ इंटीमेट सीन चर्चा के विषय बन गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »