28 Mar 2024, 16:43:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका ने पहनी ऐसी मिनी स्‍कर्ट - कीमत उड़ा देगी होश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 3:10PM | Updated Date: Feb 19 2020 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्‍सर अपने लुक और स्‍टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह पति निक जोनास के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रही हैं। अब प्रियंका और निक की कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें ये इंटरनेशनल जोड़ी परफेक्‍ट लग रही है। देसी गर्ल का लुक भी काफी चर्चा में हैं।
 
दरअसल, प्रियंका हाल ही में इटली में आयोजित जोनास ब्रदर्स के शो में पहुंची थीं। जहां अभिनेत्री प्रिंट शर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। Moschino ब्रांड की इस मिनी शर्ट ड्रेस की कीमत 45,971 बताई जा रही है। प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ लैदर बूट्स के साथ अपने लुक को कंप्‍लीट किया था। उन्‍होंने बूट्स के साथ मैच करता हुआ स्‍लिंग ब्‍लैक लैदर बैग कैरी किया था। उन्‍होंने ओपन हेयर के साथ हूप ईयररिंग्‍स पहना था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »