25 Apr 2024, 21:53:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां का निधन, कैंसर से थीं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 11:46AM | Updated Date: Jan 29 2020 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को पेशावर में निधन हो गया। नूरजहां के पति आसिफ बुरहान ने कहा कि वह काफी वक्त से मुंह के कैंसर से पीड़ित थीं। नूरजहां के छोटे भाई मंसूर ने इस खबर को कंफर्म किया है। बता दें कि कुछ वक्त पहले ही भारतीय मीडिया में उनके कैंसर की खबर आई थी।
 
नूरजहां के छोटे भाई मंसूर अहमद ने जियो न्यूज से अपनी बहन के इंतकाल की पुष्टि की और बताया कि वह कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थी। नूरजहां पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार के पास मोहल्ला शाह वली कताल क्षेत्र में रहती थीं।
 
शहर परिषद के पूर्व सदस्य एवं नूरजहां के पड़ोसी मियां जुल्फिकार ने भी उनके निधन की पुष्टि की। उनकी आयु के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। नूरजहां जिला एवं शहर पार्षद भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2018 के आम चुनाव में अपना नामांकन भी दाखिल किया था हालांकि बाद में उसे वापस ले लिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »