20 Apr 2024, 21:01:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुष्का ने स्ट्रीट डांसर 3डी के लिये वरुण को दी शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 11:02AM | Updated Date: Jan 24 2020 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने वरुण धवन को उनकी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के लिये शुभकामनाएं दी हैं। रेमो डीसूजा के निर्देशन में बनी 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' अपनी मेकिंग के समय से ही चर्चा में है। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' रिलीज होने जा रही है। 

फिल्म का ट्रेलर पहले से ही लोगों को काफी पसंद आया है। ऐसे में फैन्स को अब बस फिल्म का इंतजार है। इस बीच  अनुष्का शर्मा ने वरुण को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर वरुण को शुभकामना देते हुए अनुष्का ने लिखा, '...तू छा जाएगा।' अनुष्का को वरुण ने भी प्यारा जवाब दिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »