28 Mar 2024, 20:21:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर किंग खान शाहरुख खान और रॉकस्टार रणबीर कपूर को लेकर फिल्म बना सकते हैं। शाहरुख खान जल्द ही अपनी नयी फिल्म का ऐलान कर सकते हैं। शाहरुख अभी फिल्म चयन में कोई एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहते हैं। चर्चा है कि करण जौहर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें उनके साथ रणवीर कपूर की भी अहम भूमिका होगी। फिल्म को लेकर हालांकि कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 
शाहरुख खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं और उनके फैंस लगातार उन्हें फिल्म की घोषणा करने को बोल रहे हैं।  फिल्म ‘जीरो’ के सफल ना होने के बाद वह अब वो ही फिल्म चयन करना चाहते हैं, जो वाकई वो करना चाहते हैं और वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करेंगे। शाहरुख ने खुद अपने जन्मदिन पर अपने फैंस से बातचीत में कहा था कि वर्ष 2020 में उनकी एक फिल्म जरूर आने वाली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »