28 Mar 2024, 17:49:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का कहना है कि वह ऐसी एक्सपेरिमेंटल मूवीज नही कर सकते हैं रणबीर कपूर और आयुष्मान खुराना किया करते हैं। ऋषि का मानना है कि वह ऐसी एक्सपेरिमेंटल मूवीज नहीं कर सकते जो आयुष्मान और रणबीर करते हैं। ऋषि ने कहा,‘‘इन दिनों सिनेमा कंटेट बेस्ड हो गया है। ये सब इसलिए हुआ है कि अब दर्शक ज्यादा उदार हो गया है। वह बासी चीजों की जगह बेहतरीन कंटेट देखना चाहता है। आज के दौर में सिनेमा में जो बदलाव आया है वह मेरे दौर में नहीं था। तब एक्टर्स की इमेज रोमांटिक हीरो, एक्शन हीरो, डासिंग हीरो में कैद थी। उस जमाने में मेरी इमेज एक रोमांटिक हीरो की थी।
 
आज जब हम नए एक्टर्स को देखते हैं तो ये अलग तरह की एक्सपेरिमेंटल फिल्में कर रहे हैं। जैसे मेरे बेटे रणबीर ने ‘बर्फी’ मूवी की। मैं ‘बर्फी’, ‘संजू’ या ‘रॉकेट सिंह’ जैसी मूवीज कभी नहीं करता। आयुष्मान जिस तरह की मूवीज कर रहे हैं, मैं नहीं कर पाता। ये सब कंटेट बेस्ड फिल्में हैं।’’ ऋषि का का कहना है कि आज के सिनेमा की खास बात ये है कि दर्शक भी अलग तरह की नई कहानियां स्क्रीन पर देखना चाहता है। अब दर्शक ज्यादा उदार है और अलग तरह की चीजें देखना पसंद करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »