29 Mar 2024, 07:41:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आराध्या की बर्थ डे पार्टी में झूला झूलते दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 3:04PM | Updated Date: Nov 17 2019 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या 8 साल की हो गई हैं। मम्मी ऐश्वर्या राय और पापा अभिषेक बच्चन ने बेटी का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। सेलिब्रेशन में आराध्या के दादा यानी यानी अमिताभ बच्चन उन्हें दुलार करते नजर आए। वहीं दादी जया बच्चन भी पार्टी में बेहद खुश नजर आईं। पार्टी में केक काटने के बाद सभी बच्चे और बड़े, झूले पर बैठने का मज़ा लेते दिखाई दिए। आराध्या जहां अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखीं वहीं अभिषेक और ऐश्वर्या भी झूले पर बैठे नज़र आए। 
 
एक नज़र डालिए आराध्या के शानदार केक पर। उनका केक प्रिंसेस थीम पर बना है और आराध्या खुद भी किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। आराध्या बच्चन इस पार्टी में झूला झूलते हुए भी काफी मस्ती करती नज़र आईं। इस तस्वीर में भी वो झूले में बैठे ऊपर पहुंचते ही नीचे किसी चीज़ की ओर इशारा कर रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »