मुंबई। अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर काफी समय से अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। अब खबरें आई है कि फरहान अख्तर जल्द ही शिबानी दांडेकर के साथ शादी कर सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों फरवरी-मार्च 2020 तक शादी कर सकते हैं। दोनों अब इस रिश्ते को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक किसी की भी कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।