29 Mar 2024, 17:40:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर को आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती को छोड़ने का आज भी पछतावा है। शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कबीर सिंह के प्रमोशन में व्यस्त हैं। शाहिद कपूर ने बताया कि उन्हें आमिर खान स्टारर फिल्म ‘रंग दे बसंती’ को अस्वीकार करने का आज भी पछतावा है। बताया जाता है कि सुपरहिट फिल्म रंग दे बसंती में शाहिद कपूर को सिद्धार्थ का रोल ऑफर हुआ था।
 
सिद्धार्थ ने फिल्म में करण सिंघानिया का रोल प्ले किया था लेकिन उस वक्त शाहिद कपूर ने ये रोल ठुकरा दिया था।राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी रंग दे बसंती 2006 की बड़ी फिल्मों में शुमार है।फिल्म ने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए थे। गौरतलब है कि फिल्म कबीर सिंह वर्ष 2017 में प्रदर्शित तेलुगू ब्लॉकबस्टर मूवी अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। यह फिल्म 21 जून को रिलीज हो रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »