25 Apr 2024, 20:34:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के पिता वेटरन कोरियोग्राफर वीरू देवगन का निधन हो गया। वीरू देवगन को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण सांताक्रूज स्थित सूर्या अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहीं पर उन्हें अटैक आया और उनकी मौत हो गई। 
 
कोरियोग्राफर वीरू देवगन ने करीब 80 हिन्दी फिल्मों में बतौर एक्शन डायरेक्टर काम किया। इनकी मशहूर फिल्मों में हिम्मतवाला, शहंशाह, दिलवाले शामिल हैं। वीरू देवगन की फैमिली में पत्नी वीणा के अलावा, दो बेटे अजय देवगन (एक्टर) और अनिल देवगन (डायरेक्टर) और एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। अनिल देवगन अनमैरिड हैं जबकि अजय की शादी काजोल से हुई है और उनके दो बच्चे (बेटी न्यासा और बेटा युग) हैं।
 
इंडस्ट्री में पिता के होने के कारण बॉलीवुड में किस्मत आजमाने में भले ही अजय का सफर आसान रहा हो, लेकिन वीरू देवगन के लिए यह किसी ख्वाब को सच करने जैसा था। अमृतसर में जन्मे वीरू के लिए अपने शहर से मायानगरी पहुंचने तक का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा। 1957 में उनके इस सफर की शुरुआत हुई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »