29 Mar 2024, 07:15:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

निक ने प्रियंका के साथ शेयर की ये रोमांटिक फोटो, लिखा ये खास मैसेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 12:18PM | Updated Date: May 26 2019 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। निक जोनस ने हाल ही में पत्‍नी प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी एक शानदार फोटो शेयर की, साथ ही इस पोस्ट के जरिए प्रियंका के लिए अपने प्यारा का इजहार भी किया। निक ने ये पोस्ट प्रियंका को डेट करते हुए एक साल होने की खुशी में शेयर किया। निक ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'ब्यूटी एंड द बीस्ट'। हाल ही में निक ने प्रियंका की यूनिसेफ के लिए काम करत हुए फोटो भी शेयर किया था।
 
अमेरिका के पॉप-सिंगर निक जोनस यूनिसेफ की गुडविल एम्बेस्डर के रूप में अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के काम से बहुत प्रेरित हुए। निक ने प्रियंका के उस वीडियो को री-ट्वीट किया, जिसमें वह अदीस अबाबा के सिबिस्टे नेगासी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से मुलाकात करते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि प्रियंका चोपड़ा इथियोपिया में यूनिसेफ के साथ कर रही है और मैं अपनी पत्नी के काम से प्रेरित हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »