29 Mar 2024, 02:29:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केजरीवाल पर फेंका लाल मिर्च पाउडर, आरोपी बोला- मैं तो गोली मारने वाला था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 4:08PM | Updated Date: Nov 20 2018 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आज दिल्ली सचिवालय में मिर्ची अटैक हुआ। इस हमले में केजरीवाल का चश्मा तक टूट गया। एक शख्स ने भीड़ में से आकर केजरीवाल पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया, जिसे कारण केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया। पुलिस ने तुरंत ही उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी की पहचान अनिल कुमार शर्मा के रुप में हुई है। अनिल नारायणा दिल्ली के रहने वाले हैं। अभी उन्होंने IP स्टेट थाने ले जाया गया है।
 
जानकारी के अनुसार,केजरीवाल अपने चेंबर से बाहर निकल रहे थे, तभी उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया। अरविंद केजरीवाल की आंखों में भी मिर्च पाउडर गिरा है। जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो आरोपी ने कहा कि मैं तो केजरीवाल को गोली मारने वाला था। शुक्र करो कि अभी सिर्फ मिर्ची का पाउडर डाला है। केजरीवाल पर हुए हमले के बाद बीजेपी का अटपटा सा बयान आया है। दिल्ली के बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने बयान देते हुए कहा कि केजरीवाल ने अपने ऊपर खुद ही हमला करवाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »