28 Mar 2024, 14:59:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली : निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन के पास बड़ा हादसा, एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2018 9:51AM | Updated Date: Oct 4 2018 9:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के निर्माणाधीन शिव विहार मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार रात एक केमिकल कंटेनर (सिड कंटेनर) के गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एसिड कंटेनर गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
आपको बता दें कि शिव विहार मेट्रो स्टेशन दिल्ली-यूपी की सीमा पर स्थित है जहां पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है। जानकारी आ रही है कि घायल 6 लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने इससे संबंधित एक मामला दर्ज कर लिया है।
 
जानकारी के मुताबिक शिव विहार मेट्रो स्टेशन पिंक लाइन में आता है और फिलहाल निर्माणाधीन है। आपको बता दें कि पिंक लाइन में आने वाले 17.8 किमी शिव विहार -त्रिलोकपुरी मेट्रो अगस्त में शुरू किया जाना था। लेकिन कुछ देरी की वजह से इसे आगे के लिए टाल दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »