24 Apr 2024, 01:02:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इलाज के लिए एम्स में भर्ती हुए मनोहर पर्रिकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2018 6:10PM | Updated Date: Sep 15 2018 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पिछले कई महीने से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विग्यान संस्थन(एम्स) में भर्ती किए गए हैं। पूर्व रक्षा मंत्री पिछले कई माह से बीमार है। वह कुछ दिन पहले ही अमरीका से इलाज कराकर लौटे हैं। तबियत बिगड़ने पर गुरुवार को उन्हें कैंडोलिम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स सूत्रों के अनुसार करीब सवा एक बजे श्री पर्रिकर को प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री का इलाज डा प्रमोद गर्ग की अगुवाई में शुरु किया गया है। 62 वर्षीय श्री पर्रिकर आग्नाशय की बीमारी से पीड़ति हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »