26 Apr 2024, 03:40:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली में उमस भरी गर्मी, हल्की बारिश का अनुमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 2:29PM | Updated Date: Jul 19 2018 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लोगों को सुबह उमस भरी गर्मी का सामना करना पडा और यहां का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। सुबह 8.30 बजे तक आर्द्रता का स्तर 78 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के  अनुसार दिन में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है अथवा गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस पास रह सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »