28 Mar 2024, 15:13:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

शुगर का इलाज दिल्ली में नहीं तो सत्येंद्र जैन इस्तीफा दें : कपिल मिश्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 3:30PM | Updated Date: Jun 21 2018 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरंविद केजरीवाल के इलाज के लिए बेंगलुरु जाने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि यदि शुगर का इलाज राज्य सरकार के अस्पतालों में नहीं हो सकता है तो स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को इस्तीफा दे देना चाहिए। मिश्रा ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक वीडियो डाला है जिसमें केजरीवाल के इलाज के लिए बेंगलुरु जाने पर जमकर खिंचाई की है। उन्होंने कहा कि नौ दिन के धरने के बाद केजरीवाल दस दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री इसको कैसे वाजिब ठहरायेंगे और यह कैसे कहा जा सकता है कि वह दिल्ली के लिए गंभीर है। उपराज्यपाल ने अधिकारियों के साथ एक बैठक करने के लिए निर्देश दिया है किंतु धरना समाप्त करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक किए बिना ही वह जा रहे हैं। दिल्ली के लोगों के साथ हमेशा धोखा करने का आरोप लगाते हुए श्री मिश्रा ने लिखा" यदि शुगर का इलाज राज्य सरकार के अस्पतालों में नहीं हो सकता है तो स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।" मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि धरने पर रहने की वजह से केजरीवाल का शुगर लेबल बहुत बढ़ गया है और वह गुरुवार को इलाज के लिए बेंगलुरु जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पहले भी बेंगलुरु जाकर प्राकृतिक चिकित्सा से अपनी बीमारी का इलाज करा चुके हैं। केजरीवाल के बुधवार को धरना समाप्त करने के बाद कल पूरे दिन आराम करने के बाद रात को एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने की भी श्री मिश्रा ने आलोचना की है। उन्होंने कहा दिन भर बीमार रात भर इफ्तार मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति आप को बीमार बहुत बीमार कर सकती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »