24 Apr 2024, 21:46:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केजरीवाल के विधायक को लोगों ने घेरा तो लगे हाथ जोड़ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2018 10:16AM | Updated Date: May 21 2018 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मटियाला विधानसभा इलाके में जैन कॉलोनी और ओम विहार एक्सटेंशन के लोगों की जिंदगी पानी, सीवर और टूटी सड़कों के चलते बदहाल हो चुकी है। दिल्ली के मटियाला विधानसभा की समस्याओं से परेशान लोगों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा। जब उन्हें पता चला कि इलाके के विधायक गुलाब सिंह अपने आॅफिस में पहुंच रहे हैं।
 
चिलचिलाती गर्मी में भी लोग अपने घरों से बाहर आ गए और विधायक के आॅफिस का घेराव कर लिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दरम्यान विधायक लोगों के सामने हाथ जोड़कर समझाते नजर आए। विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा।
 
वहीं लोगों का आरोप है कि इलाके में विधायक और निगम पार्षद दोनों ही आम आदमी पार्टी के हैं, इसके बावजूद भी इलाके में ना नालियां बनी हैं और ना ही सड़कें बनाई गई हैं। वहीं पानी की समस्या के लिए भी ये कई बार विरोध कर चुके हैं। बता दें कि फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और लोग अपने इलाके के विधायक और निगम पार्षद से नाखुश हैं। ऐसे में विधायक गुलाब सिंह ने आॅन कैमरा कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया लेकिन जनता के बीच खड़े होकर इन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन जरूर दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »