29 Mar 2024, 03:14:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस 23 अप्रैल को करेगी नई दिल्ली में रैली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2018 6:41PM | Updated Date: Apr 20 2018 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ राजकुमार वेरका ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा 23 अप्रैल को नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में भाजपा-मोदी की दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित होने वाले संविधान बचाओ अभियान में पंजाब के दलित नेता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। वेरका ने आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) की साजिश के तहत दलितों के साथ न्याय के लिए बने कानून को कमजोर करने की कोशिश की गई। सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने इसका विरोध किया और सड़कों पर उतरे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलित विरोधी फैसले के खिलाफ एक दिन का उपवास रखा तो भाजपा ने इसके खिलाफ एक उपवास रखकर यह साबित कर दिया कि वो दलित विरोधी है। डा वेरका ने बताया कि दलितों के हक में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी 23 अप्रैल को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की रैली करने जा रही है जिसमें पूरे देश से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस रैली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल की रैली के लिए अमृतसर से सैकड़ों की गिनती में दलित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »