29 Mar 2024, 10:20:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली फिर शर्मसार, एक साल की बच्ची से रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2018 3:30PM | Updated Date: Mar 16 2018 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में महिलाएं और बच्चीओं की सुरक्षा के लाख दावों किए जाए लेकिन सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है। कुछ माह पूर्व आठ माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म की हटना हुई थी। इस जख्म के घाव भरे ही नहीं थे कि दिल्ली में अब एक ओर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम की है जब बच्ची अपने घर के बाहर बैठी हुई थी और उसकी मां घर की साफ- सफाई में लगी थी। आरोपी की पहचान असलम के तौर पर हुई ह। पुलिस ने बताया कि वह बच्ची को अपने घर ले गया और वहां उससे बलात्कार किया। पीड़िता की मां ने पुलिस को सूचित किया, तब जाकर घटना सामने आई। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत की जांच के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि बच्ची का परिवार चित्रा विहार के पास झुग्गी बस्ती में रहता है। बुधवार को असलम बच्ची को गोद में उठाकर खेलने लगा। फिर अपने घर लेकर चला गया। तब तक मां को कोई शक नहीं हुआ। कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां असलम के घर पहुंची तो दरवाजा आधा खुला था और असलम आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। मां का आरोप है कि बच्ची के संवेदनशील अंग पर खून लगा था। वह बच्ची को घर लेकर पहुंची, लेकिन सास ने डरकर खून धो दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »