26 Apr 2024, 02:43:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बंसल ने एयर इंडिया सीएमडी का पदभार संभाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 12:40AM | Updated Date: Feb 18 2020 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजीव बंसल ने आज एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया। नागालैंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी बंसल को 13 फरवरी को सरकारी विमान सेवा कंपनी के शीर्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी थी। उन्होंने अश्विनी लोहानी का स्थान लिया है। बंसल इससे पहले पेट्रोलियम एवं प्राकरितिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पद पर थे। वह इससे पहले भी 2017 में एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल चुके हैं। बंसल ने आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग की डिगी हासिल की है। वह आईआईएफटी, दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय कारोबार में स्रातकोत्तर हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »