23 Apr 2024, 23:20:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नीतीश ने पूरे देश में शराब बंदी की मांग फिर दोहरायी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 7:39PM | Updated Date: Feb 16 2020 7:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे देश में शराब बंदी की मांग दोहराते हुए रविवार को कहा कि इसका राजस्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। कुमार यहां ‘शराब मुक्त भारत’ पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूरे देश में शराब बंदी लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि यह सामाजिक, धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल के दौरान बिहार ने दो अंकों में विकास दर हासिल किया है और राज्य में प्रति व्यक्ति आय में गुणात्मक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि शराब का बुरा प्रभाव निर्धन लोगों के स्वास्थ्य एवं उनकी आर्थिक स्थिति, घरेलू शांति तथा महिलाओं के सम्मान पर पड़ रहा था। गरीब लोग पहले अपनी आय का बड़ा हिस्सा शराब पर खर्च करते थे। यहां तक की युवा वर्ग भी शराब के आदि होते जा रहे थे। बढ़ते घरेलू कलह और सम्मान को लेकर महिलाओं ने शराब के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की तथा इस पर रोक लगाने की मांग की। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »